- एक समय में एक ही काम पर ध्यान
- हर काम के लिए तारीख़ या महीना ज़रूर तय करें
- नापसंद काम (मेंढक) सबसे पहले निपटाएँ
- अपना इनबॉक्स ख़ाली रखें
फ़र्क़ क्या है?
बाकी सभी प्रोडक्टिविटी ऐप कामों की अंतहीन लिस्ट को सँभालने, व्यवस्थित करने और ऑटोमेट करने पर ध्यान देते हैं। Todorant सिर्फ़ उस एक चीज़ पर ध्यान देता है जो मायने रखती है: ये आपसे काम पूरे करवाता है।
Todorant बहुत सोच-समझकर बनाई गई पाबंदियों और तारीफ़ों का इस्तेमाल करता है, ताकि बुरी आदतों पर रोक लगे और अच्छी आदतों को बढ़ावा मिले। ये दिमाग़ के आदिम हिस्से पर असर करता है, ताकि वो काम पूरे करने के लिए वैसे ही तरसे जैसे लोग मीठे के लिए तरसते हैं।
मैंने प्रोडक्टिविटी की 20 से ज़्यादा किताबें और तरीके पढ़े और आज़माए। जब वो सब एक-एक करके नाकाम हो गए, तो मैंने उनके हिस्सों को जोड़ा और नतीजे को सरल बनाया। ऐसे बना Todorant।
